Welcome to KV Bacheli Biop Library – एक अच्छा विद्यार्थी वह है जो पुस्तक को अपना सबसे अच्छा मित्र बना लेता है। Read More, Learn More, Grow More......
NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा । NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा ।

Best Books For Childrens

NATIONAL LIBRARIAN DAY

 

केंद्रीय विद्यालय बचेली में मनाया गया नेशनल लाइब्रेरियन दिवस

बचेली — केंद्रीय विद्यालय बचेली में आज स्कूल के सभागार में नेशनल लाइब्रेरियन दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लाइब्रेरी विज्ञान के जनक कहे जाने वाले डॉ. एस. आर. रंगनाथन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कक्षा सातवीं की छात्रा भूमिका यादव ने डॉ. रंगनाथन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पुस्तकालयाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश ने नेशनल लाइब्रेरियन दिवस मनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार गणित के प्रोफेसर होने के बावजूद डॉ. रंगनाथन ने लाइब्रेरी विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर उसे नई पहचान दी और उनके द्वारा दिए गए पांच सूत्र ने लाइब्रेरी साइंस जगत में क्रांति ला दी ।

कार्यक्रम में ग्रीष्मावकाश के दौरान लाइब्रेरी विभाग द्वारा आयोजित रीडिंग चैलेंज में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जुलाई माह के रीडर ऑफ़ द मंथ  चुने गए छात्रा विद्या यादव को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। इस सम्मान ने विद्यार्थियों में और अधिक पढ़ने की प्रेरणा जगाई तथा उन्हें नियमित रूप से पुस्तकों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित किया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रतीक जायसवाल ने विद्यार्थियों को पुस्तक एवं पुस्तकालय के महत्व एवं पठन संस्कृति पर प्रेरक विचार साझा किए और विजेताओं को आशीर्वाद प्रदान किया।



Featured Post

संस्कृत कक्षा 6 से 10 की पाठ्यपुस्तकों के पाठों का शब्दार्थ एवं हिन्दी अनुवाद

ॐ संस्कृत ज्ञान केंद्र SANSKRIT LEARNING CORNER कक्षा 6 से 10 तक 📚 अपनी कक्षा चुनें 📖 ...

Popular Posts