Welcome to KV Bacheli Biop Library – एक अच्छा विद्यार्थी वह है जो पुस्तक को अपना सबसे अच्छा मित्र बना लेता है। Read More, Learn More, Grow More......
NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय सोमवार 13 अप्रैल 2026 से सुबह 7:10 से 11:30 तक रहेगा । NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय सोमवार 13 अप्रैल 2026 से सुबह 7:10 से 11:30 तक रहेगा ।

Best Books For Childrens

केन्द्रीय विद्यालय बचेली - हिंदी दिवस समारोह 14 सितम्बर 2020

 

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता हैl

          

 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2020) के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था. हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त और सेठ गोविन्द दास के साथ-साथ व्यौहार राजेंद्र सिम्हा के प्रयासों की बदौलत भारत गणराज्य की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी को अपनाया गया थाl 

    भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (Article 343) के तहत देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में लिखी गई हिंदी (120 से अधिक भाषाओं में प्रयुक्त होने वाली लिपि) को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया थाl

    भारत की कुल मिलाकर 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं, जिनमें से दो हिंदी और अंग्रेजी को आधिकारिक तौर पर संघ स्तर पर उपयोग किया जाता है. देशभर में हिंदी लगभग 32.2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है जबकि लगभग 27 करोड़ लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इस दिन राजभाषा पुरस्कारों से मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और राष्ट्रीयकृत बैंकों को सम्मानित किया जाता है. ग्रामीण भारत में भी केवल अंग्रेजी और हिंदी में बैंक चालान उपलब्ध कराया जाता हैl

हिंदी दिवस कार्यक्रम - केंद्रीय विद्यालय बचेली 


दिनांक - 14 सितम्बर 2020,  
समय - प्रातः 11 बजे

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए क्लिक करें


Featured Post

SUMMER VACATION LIBRARY HOMEWORK FOR CLASS VI AND VIII

📚 ग्रीष्मकालीन पठन गतिविधि 2026-27 📚 प्रिय विद्यार्थियों (कक्षा 6 से 8), गर्मी की छुट्टियों को रोचक और सार्थक बनाने के लिए पुस्तक...

Popular Posts