Welcome to KV Bacheli Biop Library – एक अच्छा विद्यार्थी वह है जो पुस्तक को अपना सबसे अच्छा मित्र बना लेता है। Read More, Learn More, Grow More......
NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा । NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा ।

Best Books For Childrens

SUMMER VACATION LIBRARY HOMEWORK FOR CLASS VI AND VII

 प्रिय विद्यार्थियों (कक्षा 6 एवं 7),

गर्मी की छुट्टियों को रोचक और सार्थक बनाने के लिए पुस्तकालय विभाग की ओर से एक विशेष पठन गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत आप सभी को रस्किन बॉण्ड की प्रसिद्ध पुस्तक "The Blue Umbrella" पढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

📚 गतिविधि की रूपरेखा:

1.     लक्ष्य: प्रति सप्ताह पुस्तक का 1 अध्याय पढ़ना।

2.     अवधि: कुल 8 सप्ताह (8 अध्याय)।

3.      कठिन शब्दों को अलग से नोट करे एवं उनका अर्थ ढूंढें जिससे आपकी vocabulary बेहतर होगी।

4.     मूल्यांकन: प्रत्येक सप्ताह के अंत में पढ़े गए अध्याय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

5.    पुरस्कार: छुट्टियों के बाद सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थी को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा!

6.    सामग्री: पुस्तक की PDF आपके कक्षा व्हाट्सएप समूह में लिंक द्वारा साझा की गई है।


🌟 लाभ:

·        1. भाषा और शब्दावली का विकास

  • अंग्रेजी पढ़ने से नए शब्द (Vocabulary) सीखने को मिलेंगे।

  • वाक्य बनाने और बोलने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

✅ 2. कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता

  • कहानी की दुनिया में खोकर आपकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी।

  • नए विचार और खुद कहानियाँ लिखने की प्रेरणा मिलेगी।

✅ 3. एकाग्रता और अनुशासन

  • रोज थोड़ा पढ़ने की आदत से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता मजबूत होगी।

  • टाइम मैनेजमेंट सीखने को मिलेगा।

✅ 4. नैतिक शिक्षा और सामाजिक समझ

  • "The Blue Umbrella" जैसी कहानियों से ईमानदारी, दयालुता और सरलता जैसे मूल्य सीखने को मिलेंगे।

  • समाज और लोगों के व्यवहार को बेहतर समझ पाएँगे।

✅ 5. मनोरंजन के साथ सीखना

  • किताबें मोबाइल/टीवी से अलग एक स्वस्थ मनोरंजन हैं।

  • पढ़ते समय तनाव कम होता है और मन खुश रहता है।

✅ 6. प्रतियोगिता में सफलता

  • क्विज़ में अच्छा करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • पुरस्कार पाने का मौका मिलेगा! 🏆

📅 शुरुआत: 5 मई 2025 से

📢 नोट: क्विज लिंक प्रत्येक रविवार को समूह में साझा किया जाएगा।

आइए, इस गर्मी में किताबों की दुनिया में रोमांचक सफर पर चलें!

धन्यवाद,
पुस्तकालय विभाग
केंद्रीय विद्यालय बचेली

📌 PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक: यहाँ क्लिक करें
(https://drive.google.com/file/d/1js8CX3gmlYkQD4l-jT-E5ZwSxZQyKRD9/view?usp=sharing
)

Featured Post

CBSE SAMPLE PAPERS FOR CLASS X AND XII 2026-27

 CLASS X ALL SUBJECT CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27 CLASS XII ALL SUBJECT CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27

Popular Posts