Welcome to KV Bacheli Biop Library – एक अच्छा विद्यार्थी वह है जो पुस्तक को अपना सबसे अच्छा मित्र बना लेता है। Read More, Learn More, Grow More......
NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा । NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा ।

Best Books For Childrens

INVESTITURE CEREMONY 2024-25

 केंद्रीय विद्यालय बचेली में Investiture Ceremony का भव्य आयोजन


         केन्द्रीय विद्यालय बचेली में धूमधाम से मनाया गया छात्र परिषद-शपथ ग्रहण समारोह

दिनांक 10 अगस्त :  केन्द्रीय विद्यालय बचेली में छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया।  इस कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने गर्व और सम्मान के साथ मुख्य अतिथि, प्राचार्य  श्री शेरसिंह राजपूत व प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता कुमारी का स्वागत किया। इस शानदार परेड के बाद, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ  समारोह को दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।

मुख्य अतिथि शेरसिंह राजपूत  ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया, इस अवसर पर विद्यार्थियों की भूमिका और विद्यालय के प्रति उनके कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया । इस समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में हुआ, जहाँ हर कोने में उत्साह और ऊर्जा का माहौल था।

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्कूल कप्तान :-  रिहान खुरा व सिंया सारा थॉमस  

प्राथमिक विद्यालय के स्कूल कप्तान:- आलिश नाग  व देवांशी देवदीप

समारोह की एक महत्वपूर्ण गतिविधि में, स्कूल के कप्तान और अन्य सभी सदस्यों ने अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की शपथ ली । उन्होंने विद्यालय की अनुशासन बनाए रखने, साफ-सफाई के प्रति सजग रहने और विद्यालय की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा की।

समारोह के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्रीमती तारा बाग ने संभाली, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर विद्यालय के अन्य अद्यापक श्री प्रतीक जैसवाल , अनंत प्रताप , दीपक, सुयश रावत , तरुण बारिया , शक्ति भगत , अंकिता प्रधान, अर्शी गुप्ता , तपेंदर मेहरा, मोहित डोभाल, ज़ेवियर , अतुल मान , अनूप कुजूर , ओम  प्रकाश , चन्दन कुमार आदि मौजूद रहे |

For event photos click here:- https://drive.google.com/drive/folders/1SVTe7LS9LzbgH-fcWgqkBP65nOKjm02X?usp=sharing



Featured Post

CBSE SAMPLE PAPERS FOR CLASS X AND XII 2026-27

 CLASS X ALL SUBJECT CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27 CLASS XII ALL SUBJECT CBSE SAMPLE PAPERS 2026-27

Popular Posts