Welcome to KV Bacheli Biop Library – एक अच्छा विद्यार्थी वह है जो पुस्तक को अपना सबसे अच्छा मित्र बना लेता है। Read More, Learn More, Grow More......
NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा । NEW 📢 महत्वपूर्ण सूचना — Kendriya Vidyalaya Bacheli विद्यालय का समय 01 July 2026 से सुबह 7:45 से 14:10 तक रहेगा ।

Best Books For Childrens

NATIONAL LIBRARIAN'S DAY

DR. S.R RANGANATHAN




 केंद्रीय विद्यालय, बचेली में 12 अगस्त 2024 को "NATIONAL LIBRARIAN'S DAY" बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह विशेष दिन भारत में लाइब्रेरी साइंस के पितामह, डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. रंगनाथन के योगदान को याद करते हुए, विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री शेर सिंह राजपूत  द्वारा दीप प्रज्वलित कर और डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर पुष्प अर्पण करके किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. रंगनाथन के जीवन और उनके द्वारा प्रतिपादित पांच लाइब्रेरी सिद्धांतों पर प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य पुस्तकालयों को ज्ञान का केंद्र बनाना था।

इस अवसर पर विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश ने डॉ. रंगनाथन की उपलब्धियों और उनके द्वारा लाइब्रेरी साइंस के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे डॉ. रंगनाथन के "कोलन क्लासीफिकेशन सिस्टम" ने दुनिया भर के पुस्तकालयों में पुस्तकों को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाइब्रेरी और पुस्तकालय विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने इसमें बड़े उत्साह से भाग लिया ।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी शिक्षको एवं विद्यार्थियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे और अपने ज्ञान की वृद्धि में इसे एक सशक्त माध्यम बनाएंगे।

RESULT OF QUIZ ON BIOGRAPHY OF DR. S R RANGANATHAN:-

1ST POSITION - CHAHAT RATRE  FROM CLASS 11TH -B 

2ND POSITION - PRISHA PANIGRAHI  FROM CLASS 6TH -B

3RD POSITION - GAURI K.A  FROM CLASS 11TH -C

                                CONGRATULATIONS TO ALL WINNERS

INVESTITURE CEREMONY 2024-25

 केंद्रीय विद्यालय बचेली में Investiture Ceremony का भव्य आयोजन


         केन्द्रीय विद्यालय बचेली में धूमधाम से मनाया गया छात्र परिषद-शपथ ग्रहण समारोह

दिनांक 10 अगस्त :  केन्द्रीय विद्यालय बचेली में छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया  इस कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने गर्व और सम्मान के साथ मुख्य अतिथि, प्राचार्य  श्री शेरसिंह राजपूत व प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता कुमारी का स्वागत किया। इस शानदार परेड के बाद, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ  समारोह को दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।

मुख्य अतिथि शेरसिंह राजपूत  ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया, इस अवसर पर विद्यार्थियों की भूमिका और विद्यालय के प्रति उनके कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया । इस समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में हुआ, जहाँ हर कोने में उत्साह और ऊर्जा का माहौल था।

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्कूल कप्तान :-  रिहान खुरा व सिंया सारा थॉमस  

प्राथमिक विद्यालय के स्कूल कप्तान:- आलिश नाग  देवांशी देवदीप

समारोह की एक महत्वपूर्ण गतिविधि में, स्कूल के कप्तान और अन्य सभी सदस्यों ने अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की शपथ ली । उन्होंने विद्यालय की अनुशासन बनाए रखने, साफ-सफाई के प्रति सजग रहने और विद्यालय की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा की।

समारोह के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्रीमती तारा बाग ने संभाली, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर विद्यालय के अन्य अद्यापक श्री प्रतीक जैसवाल , अनंत प्रताप , दीपक, सुयश रावत , तरुण बारिया , शक्ति भगत , अंकिता प्रधान, अर्शी गुप्ता , तपेंदर मेहरा, मोहित डोभाल, ज़ेवियर , अतुल मान , अनूप कुजूर , ओम  प्रकाश , चन्दन कुमार आदि मौजूद रहे |

For event photos click here:- https://drive.google.com/drive/folders/1SVTe7LS9LzbgH-fcWgqkBP65nOKjm02X?usp=sharing



Best Photography Competition


                   



 Take a photo of Nature and upload it on below link and winner will get a handsome prize:-

https://pdf.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdski2RUqjYOvMTIjP0zZUzLsmVl80IuNu4f_bqjpNjW1Czb=sf_link


Terms and conditions :-

1. Take a photo only of Nature.

2. Do not use any filter.

3. Turn on the location when you take a photograph.

4. Upload only one photo.

5. Last date is 15 August 2024.

6. Fill your full name in google form with class and section.

7. Do not upload photo from google, upload original photo thats capture by you.


केंद्रीय विद्यालय बचेली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण

 





      केंद्रीय विद्यालय बचेली में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण

                भारी बरसात होने के बावजूद भी कार्यक्रम सफल रहा

27 जुलाई केंद्रीय विद्यालय बचेली में शिक्षा सप्ताह के दौरान 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण दिवस पर शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

 कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य शेर सिंह राजपूत द्वारा वृक्षारोपण के साथ हुई, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और सभी से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, "एक पेड़ माँ के नाम' अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि यह हमारी माताओं के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करने का एक सुंदर माध्यम भी है।

भारी बरसात होने के बावजूद  40 से अधिक छात्रों की माताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर न केवल कार्यक्रम को सफल बनाया बल्कि कार्यक्रम में एक नया उत्साह और ऊर्जा भरी।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य ने सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के शामिल होने की बात कही।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

Featured Post

Study Material Physical Activity Trainer (PAT) for class XI & XII

  Class XII Physical Activity Trainer Class XI Physical Activity Trainer

Popular Posts